Advertisement

हंसराज हंस का नया रूहानी गाना ‘ओहदियां खेडा’ प्रस्तुत किया!!!

Entertainment Desk

चण्डीगढ़ (एस.पी.चोपड़ा) : अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पद्मश्री हंसराज हंस एक बार फिर अपने नए आध्यात्मिक गीत “ओहदियां खेडा” के साथ श्रोताओं के बीच आ गए हैं। आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में अपनी नवीनतम प्रस्तुति को लेकर मीडिया से रू-ब-रू होने के लिए पधारे पद्मश्री हंसराज हंस ने पत्रकारों के सामने अपना दिल खोल कर रख दिया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में सिर्फ झूठ का ही बोलबाला है। उन्होंने राजनीति के बारे में एक शब्द भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि अब से वह सिर्फ और सिर्फ अपनी पुरानी पहचान सूफ़ी गायकी की परम्परा को ही आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि उनका मकसद रुहानियत से भरपूर रचनाओं से अपने श्रोताओं की आत्मा को सुकून पहुंचाना है। उनके साथ प्रेस वार्ता में इस शानदार व दिल को छू लेने वाली शब्दावली के रचयिता गीतकार संजीव आनंद, प्रसिद्ध गीतकार शमशेर संधू व गायक कलाकार हरदीप आदि भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आनंद रिकॉर्ड्स और संजीव आनंद द्वारा प्रस्तुत यह गीत वर्ष का सबसे भावपूर्ण और आत्मिक संगीत है। ‘ओहदियां खेडा’ आस्था, भक्ति और जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति है। हंसराज हंस की दिल को छू लेने वाली गायकी और गीत के भावपूर्ण बोल श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ने का काम करेंगे।


Entertainment Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *