Advertisement

‘जवाक’ का ग्रैंड प्रीमियर – नीरू बाजवा और आर नेट की मौजूदगी में हुआ

Entertainment Desk

मोहाली : पंजाबी फिल्म जवाक का ग्रैंड प्रीमियर हाल ही में मोहाली में आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट, मीडिया और पंजाबी इंडस्ट्री के कई खास मेहमान मौजूद रहे। Neeru Bajwa Entertainment द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में N, गुरी घुम्मन, प्रिशा शर्मा, कुलराज भंगरा और जैविक वाधवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

प्रीमियर के दौरान निर्माता संतोष थिटे और डिस्ट्रीब्यूटर मुनीश साहनी भी मौजूद रहे। पंजाबी गायक और अभिनेता R Nait ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं सिंगर Simran Dhandli ने भी टीम के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया।

जगदीप वारिंग द्वारा लिखित और जतिंदर मौहर द्वारा निर्देशित जवाक अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।


Entertainment Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *