Advertisement

ट्राई-सिटी में खुल गया ‘बार्बेक्यू नेशन’ का नया आउटलेट

Entertainment Desk

-एस.पी. चोपड़ा : मोहाली-ट्राई-सिटी में फूड और फैमिली डाइनिंग के बढ़ते क्रेज के बीच बार्बेक्यू नेशन ने मोहाली स्थित सीपी67 मॉल में अपना नया आउटलेट शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ब्रांड का यह मोहाली में तीसरा और चंडीगढ़ ट्राई-सिटी क्षेत्र में चौथा रेस्टोरेंट बन गया है, जबकि पंजाब में कुल संख्या आठ हो गई है।

 

उद्घाटन समारोह में आश्रय फाउंडेशन से जुड़े शाम की पाठशाला के 20 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व शेन बक्शी ने किया, जिसके बाद बार्बेक्यू नेशन की ओर से बच्चों के लिए विशेष लंच का आयोजन किया गया। सीपी67 मॉल में रणनीतिक रूप से स्थित यह नया आउटलेट अपने सिग्नेचर “लाइव-ऑन-द-टेबल ग्रिल” कॉन्सेप्ट और बड़े बुफे के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगा। यहां आधुनिक और परिवार के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है, जो उत्सव और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयुक्त है।

 

असिस्टेंट रीजनल मैनेजर (ऑपरेशंस), नॉर्थ, अंकित पुरोहित ने कहा, यह लॉन्च दर्शाता है कि ट्राई-सिटी क्षेत्र में बार्बेक्यू नेशन के अनुभव को लेकर लोगों में खास लगाव है। सीपी67 मॉल, मोहाली के जरिए हम और अधिक लोगों तक अपनी पहचान और स्वाद पहुंचा पाएंगे।

 

होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा, हम सीपी67 मॉल में बार्बेक्यू नेशन का स्वागत करते हैं। ब्रांड की मजबूत पहचान और इंटरएक्टिव डाइनिंग फॉर्मेट हमारे विजन के अनुरूप है, जिससे सीपी67 मॉल एक संपूर्ण लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होगा।

 

अनलिमिटेड बुफे में शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की लंबी श्रृंखला उपलब्ध है। इसमें चार-ग्रिल्ड स्वीट एन स्पाइसी पाइनएप्पल, लेबनीज मशरूम, चीज़ी ब्रोकली, मसालेदार चिकन टंगड़ी, कोस्टल ग्रिल्ड फिश और चिली गार्लिक ग्रिल्ड प्रॉन्स जैसे व्यंजन शामिल हैं, जिन्हें ब्रांड की खास मेरिनेशन और ग्रिलिंग तकनीक से तैयार किया जाता है।

 

इस लॉन्च के साथ ब्रांड ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला को मिलाकर ट्राई-सिटी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है। अब इस क्षेत्र में इसके कुल चार और पूरे पंजाब में आठ रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं।


Entertainment Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *